ओबीसी महासभा कटनी के तत्वाधान में सम्राट अशोक महान की बड़े धूमधाम से,मनाई गई जयंती

 ओबीसी महासभा कटनी के तत्वाधान में सम्राट अशोक महान की बड़े धूमधाम से,मनाई गई  जयंती

ओबीसी महासभा कटनी के तत्वाधान में सम्राट अशोक महान की बड़े धूमधाम से,मनाई गई  जयंती

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी! मौर्य कुशवाहा समाज कल्याण समिति का समर्थन व सहयोग रहा! इस अवसर पर बाइक रैली गुलमोहर गार्डन नदी पार से शुरू होकर शहर का भ्रमण करते हुए, अंबेडकर पार्क एन के जे पहुंची, रैली में मनमोहक झांकी भी निकाली गई! अंबेडकर पार्क एनकेजे पहुंचकर सर्वप्रथम सम्राट अशोक स्तंभ,पर पुष्पवर्षा की गई तत्पश्चात संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली का समापन हुआ! रैली संपूर्ण शहर में लगभग 8 किमी दूरी तक चली जिसमें हजारों की संख्या में सामाजिक जन, युवा व महिलाओं की उपस्थिति रही! संबोधन में ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष डा. बी के पटेल ने बताया कि सम्राट अशोक महान ऐसे राजा थे जिनके राज में किसी का शोषण नहीं होता था, जिनका राज संपूर्ण ऐशिया में था और उनका शौर्य इतना था कि उन्होंने तलवार से दुनिया को जीता और अत्याचारियों का संघार किया, तब उन्हें सम्राट अशोक कहा जाता थापरन्तु जब वे तथागत गौतम बुद्ध के करूणा, शील , मैत्री के भाव से प्रभावित होकर उन्होंने तलवार को त्याग 



कर पूरी दुनिया में दया और मित्रता परोसी तो उन्होंने पुनः दुनिया को प्रेम के दम पर जीत लिया तब सम्राट अशोक महान,के नाम से जाना जाने लगे! सम्राट अशोक महान ने अपने शासन काल में हजारों स्तंभ स्थापित किये जिसमें चारों दिशाओं की ओर मुंह किये हुए शेर दिखाई पड़ते हैं! आजादी के बाद भारत सरकार ने प्रशासनिक कामकाज में, नोट पर एवं सेना पर सर्वोच्च सम्मान के लिए अशोक स्तंभ को स्मृति चिन्ह् बनाया, भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ है! सम्राट अशोक महान,का दिया हुआ अशोक चक्र जो भारत के झण्डे में मिलता है वह भी इनकी महानता और समानता वादी शासनकाल की निशानी है! वर्तमान भारत में सरकारें सम्राट अशोक महान के विचारों को दबा रही है, साथ ही सम्राट अशोक महान के विचारों का पालन किये बगैर भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना झूठा है! अर्थात प्रेम के दम पर दुनिया को जीतना ही महानता की पहचान है! उन्होंने बताया कि तलवार के दम पर आप सम्राट बन सकते हैं परन्तु महान बनने के लिए प्यार ही परोसना पडेगा!इस कार्यक्रम में ए पी मौर्या जिलाध्यक्ष मौर्य कुशवाहा समाज ,यदुवेंद्र यादव प्रदेशाध्यक्ष सपा, ज्ञानती मौर्या जिलाध्यक्ष महिला ओबीसी महासभा, प्रदीप कुशवाहा प्रभारी ओबीसी महासभा, राम सरोवर कुशवाहा कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा, रमेश मौर्य सम्राट अशोक क्लब, संगीता बर्मन, श्याम रजक जिलाध्यक्ष रजक समाज, श्रीकांत पटेल, अरविंद धुर्वे जिलाध्यक्ष अजाक्स, चंद्रभान बौद्ध जिलाध्यक्ष भीम आर्मी सहित हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही!

ओबीसी महासभा कटनी के तत्वाधान में सम्राट अशोक महान की बड़े धूमधाम से,मनाई गई  जयंती

  मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post